फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सशस्त्र बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

सशस्त्र बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली

Tue, 22 Aug 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली
गाजीपुर। शहर कोतवाली के चौकिया मोड़ के पास मंगलवार को तीन बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। गोली पेेट के दाहिने हिस्से में लगी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और परिवार वालों को दी। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में परिवार वालों ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चौकिया गांव निवासी रामाधार बिंद (48) रोज की तरह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे। जैसे ही वह चौकिया मोड़ के पास पहुंचे। पहले से घात लगाए तीन हमलावरों ने उनको गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल पर अधेड़ गिरकर झटपटा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद रसूलपुर बोलवा गांव निवासी गामा यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि भूमि विवाद में अधेड़ को गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे मामले की गहनता पूर्वक जांच चल रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed