{"_id":"5c533d5ebdec224df422d5a1","slug":"201548959070-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से झुलसे बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय कस्बे में युसूफपुर मार्ग स्थित एक विद्यालय पर गणतंत्र दिवस के दिन टेंट का पाइप उतारते समय हाईटेंशन तार से सट जाने से गंभीर रूप से झुलसे अमन कुमार की वाराणसी में गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। गणतंत्र दिवस के दिन युसूफपुर रोड स्थित एक विद्यालय में कार्यक्रम के लिए पिकअप से टेंट का सामान उतर रहा था । उसी दौरान मिर्जापुर गांव निवासी राजेश कुमार का पुत्र अमन कुमार (16) जो कक्षा 10 का छात्र बताया जाता है पाइप उतार रहा था। पाइप उतारते समय ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से सट गया था। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया था। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। परिजनों के अनुसार वाराणसी में इलाज के दौरान सुबह अमन की मौत हो गई। इस मामले में अमन के पिता राजेश कुमार ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।