{"_id":"5b8d7a0042c792463b3b7118","slug":"201535998464-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की जद में आने से चालक व छह बछड़ों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की जद में आने से चालक व छह बछड़ों की मौत
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह(गाजीपुर)। गाजीपुर-मऊ मार्ग पर करदह कैथवली चट्टी के पास सोमवार की सुबह सड़क पार करते समय ट्रक की जद में आने से एक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने मार्ग पर किनारे खड़े और बैठे कुल छह बछड़ों को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मऊ बार्डर पर चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया। पुलिस शव सहित चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के चाचा ने दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और दूसरे ट्रक मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।
बिरनो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर- बीरबलपुर निवासी लक्ष्मी राजभर का पुत्र अजीत राजभर (40) मरदह के करदह कैथवली गांव का रहने वाला था। वह क्षेत्र के कैलाश यादव का ट्रक चलाता था। वह ज्यादातर कैलाश यादव के घर पर ही रहता था। सोमवार की सुबह नींद से जगने के बाद वह घर से निकला और सायंकाल करीब छह बजे सड़क पार कर रहा था। इस बीच गाजीपुर से मऊ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की जद में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भागने के चक्कर में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और किनारे पर खड़े तथा बैठे छह छुट्टा बछड़ों को रौंदते हुए मऊ की तरफ भाग निकला। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक सहित चालक को मऊ बार्डर पर भैंसहीं नहर पुलिया पर रोकना चाहा, तो चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे चली गई। इसके बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। चालक और ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के चाचा ने ट्रक चालक और मृतक के ट्रक मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में यह आरोप लगाया गया है कि अजीत की हादसे में मौत नहीं हुई है, उसे जानबूझ कर ट्रक के आगे फेंका गया है। क्योंकि ट्रक मालिक द्वारा मृतक अजीत राजभर को कई दिनों से पैसे के हिसाब को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। उसे मारपीट कर ट्रक के आगे फेंका गया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मृतक के चाचा चंद्रदेव राजभर की तहरीर पर करदह कैथवली निवासी ट्रक मालिक कैलाश यादव और दुर्घटना करने वाले ट्रक चालक गोरखपुर जिले के गगहा थाने के चड़ेड़िया निवासी श्रीराम पांडेय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन के बाद ट्रक मालिक को भी गिरफ्तार किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।