फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
औड़िहार/सैदपुर। सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक में एक किशोरी ने बुधवार को पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान मिले सुसाइट नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी प्रदीप दूबे मौके पर पहुंचे और छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

नगर के एक नंबर वार्ड निवासी एक किशोरी दोपहर में अपने कमरे में सोने चली गई। करीब दो घंटे बाद जब परिजन किशोरी को आवाज दिए तो कमरे से कोई आवाज न आने पर अनहोनी की आशंका से लोग कमरे का दरवाजा पीटने लगे। जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि किशोरी का शव छत में लगे पंखे के सहारे रस्सी से लटक रहा है। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे पर लटक रहे किशोरी के शव को नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर मृतका के पिता ने नगर के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी प्रदीप दूबे भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ आलोक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed