{"_id":"5ad8d4ed4f1c1b05418b5688","slug":"201524159725-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित कर बुधवार की रात से घर से निकाल दिया गया। वह किसी तरह अपने मायके पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती बताई। उसके पिता ने पति, सास और ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पक्ष की तरफ से विवाहिता के पिता कृष्णा यादव निवासी करंडा ने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका यादव की शादी सुहवल निवासी हरिज्ञान यादव के बेटे हरिवंश यादव से कुछ वर्ष पहले की थी। शादी में क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। बावजूद शादी के बाद ससुराल के लोग बराबर दहेज के लिए मेरी पुत्री को तरह-तरह की प्रताड़ना देते रहे। हमेशा हजारों रुपये नकदी के साथ आभूषण, बाइक आदि की मांग करते रहते थे। बार-बार पुत्री पर मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया जाता था। इसकी शिकायत वह समय-समय पर मुझसे किया करती थी। इसे लेकर कई बार ससुराल के लोगों के साथ पंचायत भी हुई, लेकिन इसका ससुराल के लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बीते 17 अप्रैल को ससुराल के लोगों ने मेरी पुत्री को ससुराल से भगा दिया। घर आने पर उसने मुझसे सारी बात बताई। इस संबंध में सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पति हरिवंश यादव, ससुर हरिज्ञान और मां राधिका के खिलाफ दहेज प्रत़ाड़ना सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।