फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किराया को लेकर युवकों ने बस चालक को पीटा

किराया को लेकर युवकों ने बस चालक को पीटा

Wed, 28 Feb 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
किराया को लेकर युवकों ने बस चालक को पीटा
नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में बुधवार की शाम बोलेरो सवार युवकों ने एक बस चालक को मार पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़ाकर सात युवकों को पकड़ लिया। सभी को बोलेरो सहित थाना ले आई। घायल को उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सूर्यवंशी बस 2 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी से मनियर बलिया के लिए रवाना हुई। वाराणसी से दो लोग बस पर सवार हुए। जब कंडक्टर हरेंद्र सिंह ने किराया मांगा तो युवक किराया कम देने लगे। इस पर कंडक्टर ने किराया पूरा लिया तो उन्होंने कहा कि आगे चलो अभी बताते हैं। इसी बीच युवकों ने अपने साथियों को फोन कर दिया। बस जैसे ही शाम को करीब छह बजे नंदगंज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंची उसमें सवार युवकों ने बस को रुकवा दिया। यहां पर बोलेरो सवार कुछ युवक पहले से ही खड़े थे। बस रुकते ही युवक कंडक्टर को खोजने लगे। कंडक्टर के न मिलने पर बस के चालक शादियाबाद के गुरैनी निवासी लालजी की पिटाई करने लगे, इससे उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दौड़ाकर सात युवकों को पकड़कर बोलेरो सहित थाना ले आई। घायल चालक का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed