फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्कार्पियों की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

स्कार्पियों की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

Wed, 03 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियों की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवचंदपुर गांव के सामने मंगलवार की रात अनियंत्रित स्कार्पियो ने तीन व्यक्तियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

देवचंदपुर गांव निवासी लालजी राम (55), रजनीश सिंह (21) और बाबूलाल (42) किसी काम से गांव के बाहरी हिस्से से गए थे। काम समाप्त होने के बाद सभी पैदल गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात में करीब साढ़े सात बजे गांव के सामने करंडा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने तीनों को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद चालक नियंत्रण खो बैठा और स्कार्पियों सड़क किनारे खड्डे में पलट गया। उसमें सवार चालक के साथ अन्य लोग फरार हो गया। इस दुर्घटना में लालजी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रजनीश और बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस कर्मियों को सूचना दिया। 108 नंबर की एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। सीओ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को गाजीपुर भेज दिया गया। मृतक के पुत्र चंदन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed