{"_id":"5ccb38debdec22075c115aeb","slug":"191556822238-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खंभा से गिरकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास गुरुवार की सुबह बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ते समय एक प्राइवेट लाइनमैन खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
इलाके के हेतिमपुर कटहरा निवासी चंद्रमा बिंद का पुत्र धर्मेंद्र बिंद उर्फ मुन्ना ठेकेदार के माध्यम से प्राइवेट लाइनमैन था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे पांडेय मोड़ के पास तार जोड़ने के लिए शटडाउन लेकर खंभा पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी दौरान किसी कारणवश खम्भा से नीचे गिर पड़ा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए और घटना की सूचना घायल के परिवार वालों को दी। कुछ ही देर में परिजन भी वहां पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए डा. अनिल कुमार ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। मां ललिया और पत्नी रीमा सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए और बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। पत्नी रीमा कभी रोते-रोते पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी एक पुत्र और दो पुत्रियों का चेहरा देखकर छाती पीटकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। इस दौरान उसे सांत्वना देने वालों की आंखे भी छलछला जा रही थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी किसी घटना की न तो किसी सूचना दी है और न ही तहरीर। सूचना मिली तो मामले की छानबीन शुरू की जाएगी। अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विद्युत विभाग की ओर से ठेकेदार के माध्यम से मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।