फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो पक्षों में मारपीट छह घायल

दो पक्षों में मारपीट छह घायल

Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट छह घायल
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के खजुहां गांव में गुरुवार को बगीचे में आम तोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से चार नामजद तथा कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

खजुआं निवासी अभिषेक सिंह का आम का बागीचा है। वह अपने बागीचे में बैठकर आम की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच गांव में बकरी चरा रहे कुछ दलित युवक बागीचा में घुसकर आम तोड़ने लगे। तभी अभिषेक की नजर उन युवकों पर पड़ी। दौड़कर वहां पहुंचे और आम तोड़ने से मना करते हुए बागीचे से बाहर कर दिया। इसके बाद युवक घर गए और परिवार के लोगों से बताया कि हम लोग बागीचे में बकरी चरा रहे थे। इस पर बागीचा मालिक गाली देकर भगा दिया। इसी को लेकर दलित बस्ती के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर अभिषेक सिंह के घर पर पहुंचकर मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही मनबढ़ युवक वहां से भाग निकले। इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से अभिषेक सिंह (30), कबूतर सिंह (28), वेदप्रकाश सिंह (35), विनोज सिंह (38), गोलू राम (22) और अरविंद (25) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक सिंह की तहरीर पर छोटे लाल राम, परशिद्धन राम सहित अज्ञात सैकड़ों लोगों पर तथा छोटे लाल राम ने भीम सिंह, नन्हे सिंह, सहित दर्जनों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ कृष्णकांत सरोज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ शख्त कारवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed