फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने 12 हजार नगदी सहित ढाई लाख के उड़ाए आभूषण

चोरों ने 12 हजार नगदी सहित ढाई लाख के उड़ाए आभूषण

Wed, 14 Feb 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने 12 हजार नगदी सहित ढाई लाख के उड़ाए आभूषण
दुल्लहपुर। मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखमपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने मकान की छत के सहारे घुसकर कमरे में रखे अटैची और बक्से का ताला तोड़कर बारह हजार नगदी सहित ढाई लाख रुपये का आभूषण उड़ा दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

भीखमपुर निवासी नखड़ू तिवारी सोमवार की देर शाम परिवारीजनों के साथ भोजन करने के बाद सोने चले गए। देर रात चोर छत के सहारे मकान में घुस गए और एक कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और 12 हजार नगदी उड़ा दी। खटपट की आवाज सुनकर परिवार की महिला किरन तिवारी की नींद खुल गई और शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के भय से चोर मौके से भाग गए। उधर महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर से आधा किमी दूर स्थित बागीचे में चोरों द्वारा फेंका गया अटैची भी बरामद कर लिया गया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरूण राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन चल रही है। सीओ डॉ. कृष्णकांत सरोज ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा करते हुए चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed