फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक की जद में आने से मासूम की मौत

ट्रक की जद में आने से मासूम की मौत

Wed, 28 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की जद में आने से मासूम की मौत
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सोनहरा मोड़ पर बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की जद में आने से एक मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को ट्रक सहित जंगीपुर पुलिस ने पकड़ लिया। मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर एक घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ओड़राई गांव निवासी समरु बांसफोर का चीर वर्षीय पुत्र दिनेश घर से कुछ दूरी पर स्थित सोनहरा मोड़ पर था। शाम को करीब छह बजे वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की जद में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर जंगीपुर पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी ह होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और चीख-पुकार करने लगे। ग्रामणों ने मुआवजा की मांग को लेकर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर घटनास्थल के पास जाम लगा दिया। जाम लगते ही वाहनों की रफ्तार रुक गई और दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लाइन लग गई। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य पुलिस कर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक को ट्रक सहित जंगीपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed