फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गमछा के सहारे लटकता मिला अनुदेशक का शव

गमछा के सहारे लटकता मिला अनुदेशक का शव

Wed, 28 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गमछा के सहारे लटकता मिला अनुदेशक का शव
दुबिहा (गाजीपुर)।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लट्ठूडीह गांव में स्थित एक मकान में बुधवार की शाम संदिग्ध अवस्था में रोशनदान में गमछा के सहारे एक अनुदेशक का शव मिला। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघाई गांव निवासी श्रीनाथ यादव के पुत्र अंबिका यादव (35) करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के उतरांव प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे। वह लट्ठूडीह मोड़ पर किराए का मकान लेकर रहते थे। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे मकान मालिक बिट्टू सेठ मकान पर पहुंचेे तो देखा कि अनुदेशक के कमरा का दरवाजा खुला था। वह अंदर गए तो अवाक रह गए। देखा कि रोशनदान में गमछा के सहारे अनुदेशक का शव लटक रहा था। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर थाने ले आए। क्षेत्राधिकारी अनिल राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अनुदेशक की मौत किन कारणों से हुई है। परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed