{"_id":"5a5b93d24f1c1b8f268b45e8","slug":"181515951058-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शनार्थियों से भरी ऑटो पलटी, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शनार्थियों से भरी ऑटो पलटी, छह घायल
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार तिराहा पर रविवार की दोपहर दर्शनार्थियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार छह महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घटना के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।
कैथी के मारकंडेय महादेव धाम से दर्शन कर ट्रेन पकड़ने के लिए ऑटो से लोग औड़िहार स्टेशन जा रहे थे। औड़िहार बाजार के तिराहे के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। चीखे की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे और ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों में चिरैयाकोट की मालती (45) प्रतिभा (42), अनुराधा (28) संगीता (32) और सहादतपुर निवासी सत्या वर्मा (30) घायल हो गईं। इसमें अनुराधा और संगीता को 108 नम्बर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शेष घायलों का उपचार निजी चिकित्सक से कराया गया।