{"_id":"5c114974bdec2241c0594932","slug":"171544636788-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने उड़ाई सोने की नौ अंगूठी और पांच चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने उड़ाई सोने की नौ अंगूठी और पांच चेन
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगंज(गाजीपुर)। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरंग कसबा में बुधवार को दिन में सर्राफ की दुकान पर पहुंचे दो उचक्के सामान देखने के दौरान नौ सोने की अंगूठी और पांच चेन लेकर चंपत हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी लेकर मामले की छानबीन की। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी।
बहादुरगंज कस्बा स्थित मकान में ही प्रेमचंद वर्मा की आभूषण की दुकान है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे दो ग्राहक दुकान पर पहुंचे और प्रेमचंद्र से सोने की अंगूठी ओर चेन दिखाने को कहा। इस पर उसने विभिन्न मॉडलों और डिजाइनों की अंगूठी तथा चेन ग्राहकों के सामने रख दिया। ग्राहक उसे देखने लगे। इसी दौरान कहा कि यह पसंद नहीं है, कोई और दिखाएं। इस पर दुकानदार ने कहा कि ठीक है अंदर से ला रहा हूं। दुकानदार अंदर गया, इस बीच उचक्के सोने की नौ अंगूठी और सोने की पांच चेन लेकर चंपत हो गए। दुकानदार ने अंदर से बाहर देखा कि ग्राहक गायब थे। सामानों की पड़ताल किया तो पता चला कि नौ अंगूठी और पांच चेन गायब थी। इस पर वह शोर मचाते हुए दुकान से बाहर आया। जानकारी होते ही आसपास के दुकानदार भी वहां पहुंच गए। लोगों ने उचक्कों की इधर-उधर तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए मामले की छानबीन की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित द्वारा मामले की तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। कहा कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है, जिससे उचक्कों की पहचान हो सके। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।