फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एटीएम से फर्जी तरीके से की 25 हजार की खरीददारी

एटीएम से फर्जी तरीके से की 25 हजार की खरीददारी

Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से फर्जी तरीके से की 25 हजार की खरीददारी
खानपुर(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली अंतर्गत यूनियन बैंक आफ इंडिया की मलिकपुर शाखा में एक खातेदार के खाते से किसी ने 25 हजार रुपये की खरीददारी कर ली। इसका मैसेज खाताधारक के मोबाइल पर आते ही, उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी जानकारी बैंक अधिकारी के साथ ही पुलिस को दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव का यूनियन बैंक आफ इंडिया में खाता है। बीते 12 मार्च को उसके मोबाइल पर खाते से 25 हजार रुपये उतारे जाने की सूचना मिली। उसे देख उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को देने के साथ ही टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपना एटीएम कार्ड लाक कराया। पीड़ित ने बताया कि एटीएम बंद होने के बाद खाताधारक के मोबाइल पर 8877024854 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खाताधारक को अपने आप को यूनियन बैंक का चीफ बताते हुए कहा हमने गलती से आपके खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिया है। आपने अपना एटीएम लाक करा दिया है। अगर कोई दूसरा एटीएम हो तो उसका पासवर्ड बताएं, मैं आपका पैसा आपके खाता में ट्रांसफार्मर कर दूंगा, लेकिन मैंने उसको अपना पासवर्ड और खाता नंबर नहीं बताया। वह व्यक्ति बार-बार अपने मोबाइल से फोन कर एटीएम और खाता नंबर की मांग करता रहा। पीड़ित ने पैसा निकाले जाने की जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। इसके बाद कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने कहा कि बैंक से पूरा विवरण प्राप्त कर लीजिए, फिर मामले की जांच-पड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed