{"_id":"5babcd91867a55013f17d76a","slug":"161537985937-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ युवक ने महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ युवक ने महिला को पीटा
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर (पृथ्वीपुर) गांव में मंगलवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने थाना में नामजद तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
दुल्लहपुर (पृथ्वीपुर) गांव निवासी साधना चौहान (30) का पति रोजी-रोटी के लिए गुजरात के राजकोट में रहता है। घर पर साधना अपने छोटे बच्चों तथा सास, ससुर के साथ रहती है। रात में करीब आठ बजे पुराने विवाद को लेकर एक मनबढ़ युवक साधना के घर पहुंचा और उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता थाने पहुंची और नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मेडिकल मुआयना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर पर कराया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी योगेंद्र चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।