{"_id":"5b84390f42c7924631102a9d","slug":"161535392015-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की कस्टडी से भाग निकला बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की कस्टडी से भाग निकला बंदी
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला जेल से आगरा पेशी पर ले जाया गया बंदी वापस आते समय इलाहाबाद स्टेशन के आउटर के पास रविवार को पुलिस की कस्टडी से भाग निकला। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर शाम एक दारोगा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।
जिला जेल में बंद आगरा के ताजगंज निवासी प्रिंस अग्रवाल के ऊपर जिले में चोरी का मामला दर्ज हैं। यहां के मामले में वह रिहा हो गया था। आगरा में मुकदमा होने के कारण पुलिस उसे आगरा ले जा रही थी। उसे एसआई रजनीश कुमार, पुलिस कर्मियों चंदन कुमार, विरेंद्र तथा नरसिंह बहादुर की अभिरक्षा में आगरा भेजा गया था। आवश्यक कागजात न होने के कारण आगरा जेल के अधिकारियों ने उसे वहां लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मी उसे लेकर ट्रेन से वापस आ रहे थे। इलाहाबाद स्टेशन के आउटर के पास रविवार को प्रिंस पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके भागते ही पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने उसकी काफी तलाश की लेकिन निराशा ही हाथ लगी। इसके बाद उसके भागने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सोमवार को पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने लापरवाही बरतने के मामले में चारो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।