फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तिलक से पहले टूटी शादी

तिलक से पहले टूटी शादी

Wed, 09 May 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
तिलक से पहले टूटी शादी

विज्ञापन

दुल्लहपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर (पोपरहा) गांव निवासी युवक की शादी छह मई को आजमगढ जिले में होनी थी और दो मई को तिलक का कार्यक्रम हुआ था। शादी के तीन दिन पहले अचानक लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। जिससे लड़की पक्ष के ऊपर पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद लड़की के पिता सदमे में हैं। शादी के 20 दिन पहले लड़के ने लड़की देखने की इच्छा जताई थी। इस पर लड़की की मां ने इंकार कर दिया था। लड़के के पिता दुबई में रहते हैं। घटना के बाद लड़की के परिजनों ने घटना की लिखित सूचना दुल्लहपुर थाने पर दी है। जिस पर दुल्लहपुर पुलिस ने लड़के को पकड़ कर थाने लाई। दोनो पक्षों के लोगों के बीच दुल्लहपुर थाने में बुधवार को पंचायत हुई। घंटों चली पंचायत के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। तिलक में हुए खर्चे को लेकर आपसी समझौते के बाद मामला खत्म हुआ। इसमें लड़की पक्ष ने चार लाख 70 हजार रुपये का हर्जाना मांगा। लड़की पक्ष का आरोप है कि तिलक के बाद शादी से इंकार कर समाज में जो अपमान हुआ है इसे वापस नहीं लाया जा सकता है। हालांकि तय तिथि के दो दिन बाद लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed