{"_id":"5d0a81228ebc3e29f2137860","slug":"156096949216-ghazipur-news176","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाने गए युवक और किशोर डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंगा में नहाने गए युवक और किशोर डूबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गंगा घाट पर नहाते समय बुधवार की सुबह एक किशोर और एक युवक डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों ने डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी। सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। देर शाम साढ़े छह बजे तक किशोर और युवक का पता नहीं चल सका था।
नोनहरा थाना क्षेत्र के सराय बहादुर गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता का पुत्र दीपक गुप्ता (17), दिनेश यादव का पुत्र शैलेंद्र यादव (18) और निखिल यादव (16) मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गंगा घाट पर सुबह आठ बजे नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। निखिल तो किसी तरह से हाथ-पैर मारते हुए पानी से बाहर निकल गया, लेकिन शैलेंद्र और दीपक डूब गए। बदहवास निखिल ने आसपास मौजूद लोगों को साथियों के डूबने की जानकारी दी। यह खबर मिलते ही डूबने वाले लड़कों के परिवार वालों के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली अजीत कुमार मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और तत्काल गोताखोरों के माध्यम से युवक और किशोर की तलाश शुरू करा दी। सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ टीम को बुलाया। टीम के सदस्य तलाश में जुट गए। शाम साढ़े पांच बजे तक टीएम को युवक और किशोर को बरामद करने में सफलता नहीं मिली थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि युवक और किशोर को बरामद करने का प्रयास जारी है।