{"_id":"5d029927bdec226df579c4c4","slug":"15604513571-ghazipur-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बैठे अधेड़ को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क किनारे बैठे अधेड़ को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के सरैला गांव में स्थित ईदगाह के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार एक स्कार्पियो ने सड़क किनारे बैठे एक अधेड़ को टक्कर मार दी। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन सहित चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मालूम हो कि सरैला गांव निवासी नसीम खां (42) शाम को गांव में स्थित ईदगाह के पास करीब छह बजे सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को वाहन सहित पकड़ लिया। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल को निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर थाना पहुंचे। उधर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चालक सहित वाहन को कब्जे में लेकर थाना लाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चालक सहित वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।