{"_id":"5b1972384f1c1bf16e8b6b13","slug":"151528394296-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन तार की जद में आने से युवक की मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगसर थाना क्षेत्र के अवती गांव में गुरुवार की सुबह लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ने से बोर्ड में प्लग लगाते समय जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं एक किशोरी झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। उनका आरोप था कि विद्युत विभाग की लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना हुई है।
ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अवती गांव में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। करेंट से अंजान गांव के सुनील सिंह कुशवाहा (28) विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी दौरान करेंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ सुनील को जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करेंट की जद में आने प्रिया (16) भी झुलस गई। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार के लोग सुनील का शव लेकर जैसे ही घर आए, कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। मां बिंदा देवी और मृतक की पत्नी सुमन दहाड़े मार कर रोने लगी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के बाहर खेत में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी के कारण बुधवार की देर शाम में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से नीचे आग लग गई। इसकी जानकारी देकर लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करा दिया था। ट्रांसफार्मर की खराबी से जेई को अवगत कराया गया था। आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिससे पूरी रात गांव में बिजली नहीं थी, लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे आपूर्ति चालू कर दी गई और ट्रांसफार्मर की खराबी की वजह से लोगों के घरों में हाई वोल्टेज करेंट दौड़ गया। करेंट की जद में आने से जहां सुनील की मौत हो गई, वहीं प्रिया गंभीर रूप से झुलस गई। विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश था। लोगों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की।