{"_id":"5ae0bcfd4f1c1ba1098b67c5","slug":"151524677885-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन पर मिला अज्ञात महिला का शव
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी पैनल के पास रेलवे लाइन पर गुरुवार की सुबह एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यूसुफपुर-कासिमाबाद मार्ग पर टड़वा रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह लोगों ने एक महिला का शव देखा। जानकारी होते ही वहां दर्जनों ग्रामीण एकत्र हो गए और महिला की पहचान में जुट गए। पहचान न होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। महिला पीले रंग की साड़ी एवं लाल ब्लाउज पहनी हुई थी। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे। इससे पुलिस के साथ ही अन्य अनुमान लगा रहे थे कि शायद वह रात में किसी ट्रेन में सफर करने के दौरान गिर गई होगी और सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई होगी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।