{"_id":"5cc88d64bdec2206ff5a50b6","slug":"141556647268-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा से भयभीत कर दो लाख लेकर भाग निकले बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौराहा पर बेखौफ दो बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपया निकाल लिया। पीड़ित द्वारा एक बदमाश को पकड़े जाने पर बदमाश तमंचा से भयभीत करते हुए पैसा सहित बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मुड़ेरा बुजुर्ग गांव निवासी संतोष कुमार ने यूनियन बैंक आफ इंडिया की मुहम्मदाबाद की शाखा से दो लाख रुपया निकाला। पैसे को बाइक की डिक्की में रखकर वहां से चले। सलेमपुर मोड़ पर स्थित मिठाई की दुकान पर बाइक खड़ा पर पानी पीने के लिए चले गए। इसी बीच दिन में करीब दो बजे पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक के पास पहुंचे। डिक्की का लाक तोड़कर अंदर रखा दो लाख रुपया निकाला। इसी बीच संतोष की नजर पड़ गई। वह दौड़कर बाइक के पास पहुंचे और एक बदमाश को पकड़ लिया और बदमाश से पैसे की छीना-छपटी करने लगे। कुछ देर तक वहां मौजूद लोग मामला समझ नहीं सके। इसी बीच दूसरा बदमाश तमंचा निकालकर लहराने लगा, जिससे संतोष सहित अन्य लोग भयभीत हो गए और बदमाश बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप मिश्रा ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद वायरलेस पर मैसेज पास किया। इससे आसपास के थानों में वाहन चेकिंग शुरु हो गई, लेकिन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।