फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव

पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव

Fri, 21 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव
जमानिया(गाजीपुर)। तहसील परिसर स्थित पोखरे में शुक्रवार की दोपहर उतराया 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से चारो तरफ सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही जमानिया एसडीएम विनय गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच गए। युवक के शव को देख इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर थाने ले आई। युवक के दाहिने हाथ पर बिच्छू का टेटू गुदा था। घंटों पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुटी रही। लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तहसील परिसर में एक पोखरा है। शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे पोखरे के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी उन्हें बदबू महसूस हुई। जब वह पोखरे के पास गए, तो देखा कि पोखरे के किनारे पानी में उगी झाड़ियों के बीच एक युवक की लाश दिखाई दे रही है। इसकी सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इस बात की सूचना उपजिलाधिकारी विनय कुमार को दी। वह मौके पर पहुंचे और बात की पुष्टि करने के बाद इसकी जानकारी कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों ने मृतक के संबंध में पूछताछ की, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं किया। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष थी और उसकी जीभ बाहर निकली थी। दाहिने हाथ पर बिच्छू टेटू गुदा हुआ था। जीभ बाहर निकली होने से लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि कहीं उसकी गला दबा कर हत्या तो नहीं की गई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed