फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कार के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत

कार के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 20 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
कार के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत
कासिमाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सनेहुआ गांव के पास कासिमाबाद- मऊ मार्ग पर बुधवार की सुबह बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलावस्था में शोभा कुशवाहा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

नोनहरा थाने के महुली निवासी हरिहर कुशवाहा (35) अपनी बहन अंशु कुशवाहा (17) और जल्लापुर निवासी अपनी मामी शोभा कुशवाहा (35) को लेकर बाइक से मऊ दवा कराने ले जा रही थी। इसी बीच सनेहुंआ गांव के पास मऊ की तरफ से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पटरी से उतर गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सभी घायलों को एक 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शोभा कुशवाहा की मौत हो गई। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। उधर मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed