फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   औड़िहार जंक्शन पर 77 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

औड़िहार जंक्शन पर 77 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
औड़िहार जंक्शन पर 77 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
सैदपुर/औड़िहार (गाजीपुर)। बुधवार को औड़िहार जंक्शन पर बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ चले एक बड़े अभियान के तहत अलग-अलग ट्रेनों और प्लेटफार्म पर कुल 77 लोगों को अवैध रूप से यात्रा करते और प्लेटफार्म पर टहलते पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों से 61500 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से रेलवे ने अलग-अलग स्टेशनों पर चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत बुुधवार को औड़िहार जंक्शन पर रेल यात्रियों के खिलाफ पूर्वोत्तर रेलवे के सहायक वाणिज्य प्रबंधक एके सुमन, मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीके सिंह एवं मुख्य टिकट निरीक्षक द्वय एके मुखर्जी, रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में टिकट जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में लगभग आधा दर्जन एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों में सघन चेकिंग की गई। जिसमें से बिना टिकट एवं अविधिक सामान्य टिकट लेकर एक्सप्रेस ट्रेन के शयनयान, सामान्य टिकट पर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे 77 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों से शमन शुल्क (जुर्माना) 61500 रुपये वसूल किया गया। इस अभियान में कई बिना टिकट महिलाएं भी पकड़ीबत्न। रेलवे द्वारा चलाए गए अभियान में आरपीएफ़ के उपनिरीक्षक विक्रम यादव, अनिल कुमार, पीके झा, तनवीर इमाम, मुहम्मद मारुख खान, बिरजू यादव, हैदर रजा, विनय यादव, डीके शर्मा, जफर अब्बास, आरआर पाठक सहित लगभग डेढ़ दर्जन टिकट परीक्षक और तीन दर्जन रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। अभियान के तहत स्थानीय जंक्शन पर ठेले और खोमचे वालों की भी जांच की गई और रेलवे की निश्चित वर्दी न पहनने एवं साफ-सफाई न रखने पर आधा दर्जन से ज्यादा वेंडरों से भी जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे के इस बड़े अभियान से अवैध यात्रियों और अवैध वेंडरों में हड़कंप मचा हुआ है। मंडल वाणिज्य निरीक्षक वीके सिंह ने कहा कि अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार चलता रहेगा। इस अभियान में स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाते तमाम यात्रियों को सफाई के लिए कूड़ेदान के प्रयोग के लिए ताकीद करते हुए वाणिज्य प्रबंधक ने जंक्शन के यात्री प्रतीक्षालय में सफाई न होने और पेयजल प्वाइंटों पर पानी फैलने से काफी उखड़े रहे और सहायक स्टेशन मास्टर से इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed