फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से चाय की दुकान जलकर राख

आग से चाय की दुकान जलकर राख

Thu, 21 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
आग से चाय की दुकान जलकर राख
गाजीपुर। शहर कोतवाली के बबेड़ी चट्टी पर बुधवार की रात एक चाय की दुकान आग की लपटों में जलकर राख हो गई। दुकान एक झोपड़ी में चलती थी। उसमें आग कैसे लगी, यह किसी को पता नहीं चल सका हे। आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

बबेड़ी गांव निवासी राजू की हनुमान मंदिर के पास झोपड़ी में चाय की दुकान चलती है। वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग में झोपड़ी में रखा सारा सामान भी जल गया। सुबह लोगों ने झोपड़ी जला देखा तो इसकी सूचना दुकानदार को दी। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि सारा सामान जल गया है। इस मामले में राजू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed