{"_id":"5c64576ebdec224c164ececc","slug":"131550079854-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत 17-54-31","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत 17-54-31
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक के सामने बुधवार की शाम ट्रक से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।
नोनहरा थाना के रसूलपुर कंधवारा गांव निवासी राजाराम बिंद का पुत्र अर्जुन बिंद (23) अपने चचेरे भाई जंगबहादुर बिंद के साथ रिश्तेदारी में कासिमाबाद के राजापुर गांव गया था। वहां से कुछ सामान खरीदने के लिए दोनों कासिमाबाद बाजार आए थे। खरीददारी कर दोनों बाइक से राजापुर जा रहे थे। ब्लॉक के सामने अचानक अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। बाइक पलटते ही जंगबहादुर बिंद दूसरी तरफ गिरा जबकि अर्जुन बिंद सड़क पर गिरा। इसी बीच तेज गति से जा रहे ट्रक के पहिये के नीचे आ गया जिससे ट्रक के पिछले पहिये से कुचल गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदार और परिवार के लोग थाना पहुंच गए।