{"_id":"5c49f3c1bdec22736c04bd35","slug":"131548350401-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चश्मदीद गवाह पर चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चश्मदीद गवाह पर चलाई गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव में अपने बड़े भाई मृतक राजेश मिश्रा की हत्या के चश्मदीद गवाह छोटे भाई अमितेश मिश्रा पर गुरुवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई। संयोग से गोली नहीं लगी। इस दौरान साथ में मौजूद सुरक्षा कर्मी ने एक मुंह बांधे बदमाश को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह अपने साथी के साथ भाग गया। इस मामले में पीड़ित ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा गांव निवासी मृतक राजेश मिश्रा की बीते 21 अक्तूबर 2017 की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब वह अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। गोली चलने के बाद राजेश के छोटे भाई अमितेश मिश्रा को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुख्य आरोपी राजू यादव नहीं पकड़ा गया। अमितेश मिश्रा भाई की हत्या का चश्मदीद गवाह है। उसके द्वारा मांग करने पर उसे सुरक्षा मिली हुई है।
गुरुवार की शाम को अमितेश मिश्रा (32) गाजीपुर-करंडा मार्ग पर स्थित वेल्डिंग की दुकान बंद कर तीन सुरक्षा कर्मियों के साथ अपने चचेरे भाई छोटू मिश्रा सहित अन्य लोगों के साथ पैदल ही घर जा रहा था। इस बीच घर से करीब 150 मीटर पहले सामने से एक बाइक आकर खड़ी हो गई। तब तक बाइक से उतरे एक युवक ने अमितेश को लक्ष्य कर गोली चला दी, जो उसे नहीं लगी। इस पर बदमाश ने दूसरी गोली चलाई, वह भी नहीं लगी। अमितेश ने बचाव में अपनी पिस्टल से चार हवाई फायरिंग की। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।