फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन दिन बाद अगवा छात्र वापस लौटा

तीन दिन बाद अगवा छात्र वापस लौटा

Fri, 04 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन बाद अगवा छात्र वापस लौटा

विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के कादिलशाहपुर गांव में भूमि विवाद के बाद एक बालक को अगवा कर लिया गया था। 36 घंटे बाद वह अपहर्ताओं की चंगुल से निकल कर खुद घर पहुंच गया। पुलिस की माने तो गांव में पड़ोसियों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष द्वारा बालक के अगवा किए जाने का आरोप लगाया गया है। अपहरण के बाद लड़के की मां ने दुल्लहपुर थाने में गुमशुदगी ेकी तहरीर दी थी। बालक ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर आने की कहानी पुलिस को बताया है।

कदिलशाहपुर गांव के गुलाब यादव के 12 वर्ष के बेटे अमन को बुधवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खेलते समय दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे और दिनेश की दुकान दिखाने की बात कह उसे अगवा कर लिए। अमन को बाइक पर बैठा कर वह एक अज्ञात जगह पर ले गए। अमन के मुताबिक अज्ञात जगह पर सिवान में बने एक मकान में उसे बांध कर रखा गया था। गुरुवार की रात दोनों अपहरणकर्ता तथा अमन उसी में सो रहे थे। आधी रात के बाद अमन की नींद अचानक खुल गई। दोनों को गहरी नींद में सोता देख अमन खिड़की खोलकर भाग गया। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचने पर उसने यह बात परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, लेकिन लड़के को जहां रखा गया था, वह स्थान नहीं बता पा रहा था। इस बाबत पुलिस ने बताया कि यह जमीनी विवाद का मामला है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed