{"_id":"5b3a69b84f1c1bf4568b4590","slug":"131530554808-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने एटीएम बदलकर उड़ाया 39000 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने एटीएम बदलकर उड़ाया 39000 हजार
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली के जखनियां बाजार स्थित जीप स्टैंड के पास एटीएम से पैसा निकाल रही एक महिला का तीन उचक्कों ने एटीएम कार्ड बदल दिया और मौके से भाग गए। एटीएम लॉक कराने से पहले ही उचक्कों ने महिला के खाते से 39000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तीन अज्ञात उचक्कों के खिलाफ तहरीर दी है।
हुसनपुर निवासी पप्पू गिरी की पत्नी पिंकी बच्चे की फीस जमा करने के लिए सोमवार की दोपहर जखनियां बाजार में जीप स्टैंड के पास एटीएम से पैसा निकालने पहुंची। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसे जल्दी पैसा निकालकर पीछे हटने की बात कहते हुए उसके हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया और तुरंत दूसरा एटीएम कार्ड देकर वहां से भाग गए। जैसे ही पिंकी ने देखा कि एटीएम दूसरा है, वह तत्काल एसबीआई जखनियां शाखा पहुंची और शाखा प्रबंधक से सारी बात बताते हुए एटीएम को लाक करने के लिए कहा। शाखा प्रबंधक ने पिंकी का खाता चेक किया तो पता चला कि आजमगढ़ जनपद के सिंगपुर बाजार में लगे एटीएम से 39000 रुपया निकाल लिया गया है। पीड़िता ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। उचक्कों ने पिंकी को जो एटीएम दिया था, वह कोतवाली क्षेत्र के गोड़िहरा गांव की तारा कुमारी पुत्री विश्वनाथ राम के नाम से था। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।