फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम

Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कुसुम्ही कला गांव निवासी किसान रामसूरत यादव (56) बीते 12 अक्तूबर को गांव के सामने सड़क किनारे खड़ा होकर कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया था। परिवार के लोग घायल रामसूरत का वाराणसी में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा रहे थे। रविवार को उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर पहले घर और बाद में थाना गए। इस मामले में मृतक के पुत्र प्रमोद ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed