फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे कार्य बहिष्कार

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे कार्य बहिष्कार

Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे कार्य बहिष्कार
गाजीपुर। मीटर रीडर संघ की बैठक मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन स्थित शिवमंदिर के पास हुई। इस मौके पर मीटर रीडर संघ के अध्यक्ष विनय तिवारी ने दिलदारनगर के एसडीओ पर किए गए हमले की निंदा की। कहा कि 15 अगस्त के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो विद्युत मजदूर पंचायत के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। सभी मीटर रीडर अपने-अपने क्षेत्र में रीडिंग एवं बिल निर्गत कार्य का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि हमारे विभाग को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने का आदेश है, जिसके फलस्वरूप हम लोग अपने-अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं आम जनता को ध्यान में रखते हुए सही दिशा में कार्य कर रहे हैं, लेकिन मनबढ़ किस्म के लोग आए दिन हमारे साथ मारपीट कर रहे हैं। पांच दिन बाद भी एसडीओ पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया। जिला महामंत्री विश्वजीत सिंह ने दिलदारनगर एसडीओ के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा मीटर रीडर एवं कंप्यूटर आपरेटारों को पिछले चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसकी वजह से परिवार भुखमरी के कगार पर आ गया है। अधीक्षण अभियंता से मांग किया कि हम लोग का वेतन जल्द से जल्द दिलवाएं। बैठक में सुपरवाइजर कृष्णकांत सिंह, हरेंद्र कश्यप, शशिकांत भारती, जवाहर पटवार, अनुज मिश्रा, ऋषिकेश श्रीवास्तव, मीटर रीडर चंद्रजीत यादव, धनजी, पवन भारती, शिवराम सिंह, आशीष, सपना श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, धर्मेंद्र मौर्या, विनय गुप्ता, राजनारायण खरवार, नंदकिशोर, आशीष प्रजापति, शिवकुमार, मनोहर यादव, रमेश यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed