फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   रिटायर्ड फौजी ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

रिटायर्ड फौजी ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 29 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने मासूम के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर एक रिटायर्ड फौजी ने छह वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका के पिता ने बुधवार की देर रात थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उसने आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी सेवानिवृत्त फौजी उसकी छह वर्षीय बेटी को मिठाई देने के बहाने बुधवार की दोपहर बगल में अपने छत के ऊपर बने कमरे में ले गया। थोड़ी देर बाद लड़की द्वारा शोर करने पर लड़की की मां छत पर पहुंची और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, जो अंदर से बंद था। इसी बीच फौजी दरवाजा खोलकर फरार हो गया। अपनी पुत्री को निर्वस्त्र स्थिति में देख शोर मचाना प्रारंभ कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल लोगों ने 100 नंबर एवं पुलिस अधीक्षक को फोन से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन सिंह ने कहा बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पीड़ित बालिका का मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान होगा। इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द की उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed