{"_id":"5ad4e33a4f1c1b5d098b4d64","slug":"121523901242-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगी : किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रविवार की देर रात आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने सोमवार को उसे संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इस मामले में उच्चाधिकारियों के दबाव पर किसी तरह दो दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और पांच दिन बाद आरोपी की गिरफ्तारी की है।
बीते 11 अप्रैल को गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर पड़ोस के गांव में स्थित कोटे की दुकान से छोटे भाई के साथ राशन लाने जा रही किशोरी को छोटे भाई की पिटाई करने के बाद रास्ते से अगवा कर लिया गया और एक गेहूं के खेत में ले जाकर उसकी अस्मत लूट ली गई। दुषकर्म की घटना को समीप के गांव के एक युवक ने अंजाम दिया था। घटना की खबर मिलते ही पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस द्वारा मुकदमा करने में आनाकानी की जाती रही। दो दिन बाद 13 अप्रैल को पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। चार घंटे थाना परिसर में रहने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया और मेडिकल मुआयना के नाम पर घंटों थाने में बैठाया गया। इस बीच पीड़िता और उसके परिवार का लोग माखौल तक उड़ाते रहे। बाद में पीड़ित परिवार को थाने बाहर कर दिया गया। घटना की खबर पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों को हुई, तो देर शाम मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उच्चाधिकारियों के कोप से बचने के लिए स्थानीय पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहा था। देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक बिहार प्रांत भागने के लिए देवल पुल के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि देर रात आरोपी हरेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे चालान कर जेल भेज दिया गया है।
.....