फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन घरों में एक ही रात चोरी, गांव में दहशत

तीन घरों में एक ही रात चोरी, गांव में दहशत

Wed, 06 Mar 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
तीन घरों में एक ही रात चोरी, गांव में दहशत
बारा। गहमर थाना क्षेत्र के रोइनी ग्राम पंचायत के भटपुरवां गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को अपना निशाना बनाया। एक घर से चोर लाखों का आभूषण तथा हजारों रुपये नकदी ले गए। दूसरे और तीसरे घरों से बक्से उठा ले गए, लेकिन उसमें केवल कपड़े होने की वजह से बक्सों को खेतों में फेंक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात चोर रोइनी गांव के भटपुरवां में एक-एक कर तीन घरों में घुसे। सबसे पहले चोर बैजनाथ यादव के घर छत के रास्ते घुसे और अंदर से दो लाख से अधिक के आभूषण तथा हजारों रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बैजनाथ यादव के पुत्र दिलीप यादव ने बताया कि उसके घर से चोरों ने सोने का कंगन, हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका, मांग टीका, बाली तथा चांदी का पायल, पैजनी, कमरबंध सहित 15000 रुपये नकदी उड़ा दिया। दूसरे दिन बैजनाथ ने इसकी तहरीर पुलिस चौकी बारा पर दी। इसी रात रोइनी गांव के सरफराज खां तथा बारा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश सिंह यादव के घर से चोरों ने बक्सा और कुछ नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बक्सा में केवल कपड़े होने के कारण उसे घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। इस संबंध में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी बारा यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि बैजनाथ यादव ने चोरी की तहरीर दी है। शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed