{"_id":"5c59d0afbdec2273aa6bb0c1","slug":"11549389999-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर में मिला चिप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीटर में मिला चिप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। विद्युत विभाग की तरफ से मंगलवार को नगर में बिजली कनेक्शनों की चेकिंग की गई। इस दौरान मिश्रबाजार में एक उपभोक्ता के यहां लगे मीटर में चिप लगा पाया गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ बकाया जमा न करने पर 13 लोगों का कनेक्शन काटने के साथ ही बकाया और समन शुल्क साढ़े छह लाख जमा कराया गया।
नगर एसडीओ शिवम राय के नेतृत्व में नगर में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मिश्रबाजार में एक उपभोक्ता का मीटर चेक करने के दौरान लोड कम दिखना पाया गया। संदेह होने पर मीटर रीडर ने एमआरआई किया तो मीटर में चिप लगा होना पाया गया। इस पर कर्मियों ने मीटर को खोलकर कब्जे में ले लिया। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि जिस मीटर में चिप लगाने की बात सामने आई है, उसे परीक्षण खंड में जांच के लिए भेजा गया है। संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। चिप लगाकर लोड कम दिखाने वाले उपभोक्ता से रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चेकिंग में 13 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इसके साथ ही बकाया और समन शुल्क का साढ़े छह लाख जमा कराया गया। कहा कि विद्युत चेकिंग लगातार चलाई जाएगी। इस दौरान अगर कोई भी चोरी से बिजली जलाते हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ अन्य तरह की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग टीम में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र के जेई अविनाश, पीरनगर के जेई चित्रसेन प्रसाद, बब्बन सिंह, अखिलेश सिंह के साथ ही मीटर और डिस्कनेक्शन टीम के सदस्य शामिल थे।