{"_id":"5b58b3a04f1c1bf6548b4f91","slug":"11532539808-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता को बाइक सवारों ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता को बाइक सवारों ने मारी गोली
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव के पास मंगलवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार युवकों ने बाइक से जा रहे एक कांग्रेस नेता को गोली मार दिया। गोली उनके कंधे के पास लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
मरदह थाने क्षेत्र के नरवर गांव निवासी कांग्रेस नेता राघवेंद्र चतुर्वेदी (55) नगर से रात में अपने गांव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रात में करीब 11 बजे देवकठिया गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली उनके कंधे के पास लगी। घायल होकर वह बाइक से गिर गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल ने तत्काल इसकी सूचना सदर एसडीएम को दिया। एसडीएम ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। जानकारी होते ही कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लाए। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल राघवेंद्र ने बताया कि दो बाइकों पर चार बदमाश सवार थे। उन्होंने चलती बाइक से मेरे पर फायर किया और भाग निकले। अंधेरा होने की वजह से मैं किसी को पहचान नहीं सका। इस संबंध में जंगीपुर थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।