फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रेमी जीजा के साथ फरार किशोरी पहुंची घर

प्रेमी जीजा के साथ फरार किशोरी पहुंची घर

Mon, 19 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी जीजा के साथ फरार किशोरी पहुंची घर
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीते 11 फरवरी को प्रेमी जीजा संग फरार किशोरी सोमवार को घर वापस आ गई। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस दोनों को कोतवाली लाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को करीब 3 महीने पहले रिश्ते के लगने वाले जीजा से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। बीते 11 फरवरी को दोनों घर से फुर्र हो गए। घर से भागने के 8 दिन बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर वापस घर आया। इसकी जानकारी होने के बाद लड़की की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो साथ रहना चाहते हैं। इसके अलावा जीजा के परिजन भी किशोरी को साथ रखने को तैयार हैं लेकिन किशोरी की मां ने बेटी को साथ ले जाने से इंकार करते हुए अपनी बेटी पर आरोप लगाया कि वह घर से भागते समय सोने के जेवर और 5 हजार रुपया ले गई थी। किशोरी ने बताया कि वह जेवर और पैसे लेकर नहीं गई थी। फिलहाल कोतवाली में दोनों पक्ष जुटे हुए थे। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed