{"_id":"595d1f194f1c1b94758b4622","slug":"11499275033-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा और मारपीट के बीच हुई क्षेपं की बैठक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हंगामा और मारपीट के बीच हुई क्षेपं की बैठक
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। क्षेत्र पंचायत मुहम्मदाबाद की बैठक बुधवार को काफी हंगामा एवं मारपीट के बीच हुई। इसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। बैठक स्थगित कराने के लिए पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव ब्लाक परिसर में धरने पर भी बैठीं। हालांकि बैठक कोरम पूर्ति कर समाप्त हुई।
क्षेत्र पंचायत की बैठक शुरू होते ही खंड विकास अधिकारी ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि का एजेंडा रखा। इस पर पूर्व प्रमुख चंदा यादव ने विरोध प्रकट करते हुए कहा कि पिछली कार्रवाई की कापी हम लोगों को नहीं दी गई है। इससे पुष्टि करना संभव नहीं है। बीडीओ ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाया और कहा कि इसकी कापी भी उपलब्ध करा दी जाएगी। श्रीमती यादव के सवाल पर खंड विकास अधिकारी ने बताया कि राज्य वित्त आयोग से 10 लाख रुपये की पहली किस्त प्राप्त हुई है। चार किश्त में 40 लाख रुपये प्राप्त होता है। राज्य वित्त आयोग के तहत कुंडेसर गांव में पांच लाख रुपये का कार्य कराया गया है तथा 35 लाख रुपये अभी भी हमारे खाते में अवशेष है। मनरेगा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें मनरेगा के तहत 10 लाख रुपये तक का पोखरा खुदाई, नाला खुदाई, भूमि समतलीकरण, वृक्षारोपण आदि कार्य करा सकती हैं।
चर्चा के दौरान ब्रह्मदासपुर के ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव ने कहा कि मेरे गांव में पोखरा, नाला आदि गांव में नहीं है, वहां कैसे कार्य होगा। इस पर केशवपुर के ग्राम प्रधान सोहराब शाह ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसको लेकर दोनों ग्राम प्रधान आपस में उलझ गए। इसकी जानकारी बाहर खड़े लोगों को हुई और उन्होंने हाल में घुसने का प्रयास किया। हंगामा इतना बढ़ा कि आरोप है कि हाल के बाहर पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, परसा के ग्राम प्रधान गोपाल पासी एवं बृजलाल यादव के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई। हंगामे के बाद बैठक कोरम पूर्ति कर समाप्त कर दी गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाह, विनय कुमार राय, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ चंचल सिंह, रविकांत राय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद राय, विधायक प्रतिनिधि सतीशचंद्र राय गुडडू, ग्राम प्रधान कृपाशंकर राय, शशिकांत शर्मा उर्फ भुवंर, मनीष राय, प्यारे मोहन यादव, बिहारी यादव, संजू जायसवाल आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव एवं संचालन बीडीओ ह्रदय नारायण राम ने किया।