फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झोपड़ी में लगी आग, आठ मवेशियों की झुलसकर मौत

झोपड़ी में लगी आग, आठ मवेशियों की झुलसकर मौत

Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
झोपड़ी में लगी आग, आठ मवेशियों की झुलसकर मौत
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव के राजभर बस्ती में शुक्रवार को भोर में अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना में जहां सात बकरी और एक पड़िया की झुलसकर मौत हो गई, वहीं गृहस्थी का हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग बुझाने में एक युवक झुलस गया है।
विज्ञापन

इलाके के आलमगंज गांव में स्थित राजभर बस्ती निवासी देवचरण राजभर का परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था। भोर में करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। जानकारी होने पर वे भागकर बाहर निकले। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी घरों से निकलकर मौके पर पहुंचे और शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में झोपड़ी में बंधी सात बकरी और एक पड़िया की झुलसकर मौत हो गई। साइकिल सहित गृहस्थी का हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने में देवचरण का पुत्र रमेश (26) भी झुलस गया। स्थानीय चिकित्सक से उसका उपचार कराया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अभिषेक प्रसाद ने अगलगी की घटना का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील के अधिकारियों को दिया। ग्राम प्रधान पप्पू यादव एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख दयाशंकर यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन



आग से एक बीघा फसल राख
सिधागरघाट। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव में गुरुवार को दिन में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक दो किसानों की एक बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पाली गांव निवासी रमई साहनी रमाशंकर राय के खेत में अधिया पर गेहूं की फसल बोया था। शुक्रवार को दिन में अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई। आग ने बगल में स्थित सूर्यभान गोड़ की खेत को भी अपनी जद में ले लिया और आग की तेज लपटे उठने लगी। जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक दोनों किसानों की एक बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed