{"_id":"5c840a9abdec2214195aac81","slug":"111552157338-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लूट व तोड़फोड़ के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर लूट व तोड़फोड़ के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिहारी। शादियाबाद थाना के मोहब्बतपुर मनिहारी पेट्रोल पंप पर बीते पांच मार्च को हुई तोड़फोड़ एवं लूट की घटना में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शादियाबाद पुलिस ने शनिवार की सुबह दो आरोपी अर्जुन राम और राहुल पाल को एक तमंचा एवं दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली।
बताया गया कि पेट्रोल पंप पर घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अर्जुन राम हरदाशपुर काशी पुलिया पर बैठा है, जो बस पकड़कर कहीं भागने की फिराक में है। थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, तब तक उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तंमचा और दो कारतूस भी बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में बताया कि उसका एक साथी राहुल पाल मनिहारी मोड़ पर खड़ा है और वह मेरा इंतजार कर रहा है। हम दोनों बस पकड़ कर बाराणसी जाने वाले हैं। वहां से ट्रेन पकड़कर दोनों महाराष्ट्र चले जाते। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे और अभियुक्तों की बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।