फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विद्यालय में फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

विद्यालय में फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

Thu, 25 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय में फांसी लगाकर अधेड़ ने दी जान
करंडा(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रामपुर मांझा गांव में बुधवार की रात एक अधेड़ ने घर के पास स्थित एक विद्यालय के बरामदे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रामपुरमांझा निवासी कन्हैया खरवार का बेटा संतोष खरवार (45) घर पर ही रहता था। रात में वह किसी समय घर के बगल में स्थित विद्यालय में गया और किसी कारणवश विद्यालय के बरामदे की छत से लगी कुंडी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर लटक गया। संतोष के बेटे बुद्धू का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। बुद्धू पिता को बुलाने के लिए रात करीब 11 बजे विद्यालय में पहुंचा तो देखा कि बरामदे की छत की कुंडी से रस्सी के सहारे पिता लटक रहे थे। यह देख वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पत्नी सहित अन्य परिजन चीख-पुकार करने लगे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवा कर थाने ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में मृतक के पुत्र बुद्धू ने शिवदासीचक निवासी दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की नामजद तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed