फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कुंए में मिला ट्रक चालक का शव

कुंए में मिला ट्रक चालक का शव

Fri, 24 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुंए में मिला ट्रक चालक का शव
शादियाबाद/मनिहारी। थाना क्षेत्र के धरीकला गांव के बाहर एक कुंए में गुरुवार की दोपहर संदिग्ध अवस्था में ससुराल आए ट्रक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से निकलवा कर कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के भाई ने हत्या की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

नंदगंज थाने के रेवता गांव निवासी नरेश कुमार (30) का ससुराल धरीकला गांव में है। वह तीन दिन पहले ससुराल में आया हुआ था। दिन में करीब आठ बजे गांव के बाहर स्थित पुराने कुंए में किसी व्यक्ति ने युवक का शव देखा। इसकी जानकारी होते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीण पहुंच गए। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर मृतक के परिजन और ससुराल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। परिवार के लोगों का आरोप है कि नरेश तीन दिन पहले पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल आया था। यहां ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। मृतक के भाई विश्वजीत बिंद ने हत्या की तहरीर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मृतक के ससुर और साला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक नरेश की आठ वर्ष पहले नीलम से शादी हुई थी। वह ट्रक चालक था। उसका एक पुत्र गोविंद (05) और एक तीन साल की बेटी गुड़िया है। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed