फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दरिंदगी : खेत में बकरी चरा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

दरिंदगी : खेत में बकरी चरा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

Sat, 09 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दरिंदगी : खेत में बकरी चरा रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
जंगीपुर (गाजीपुर)। नगर पंचायत की रहने वाली आठ वर्ष की बच्ची के साथ एक युवक ने गुरुवार की शाम दुष्कर्म किया। वाकया उस समय हुआ जब वह खेत में बकरी चराने गई थी। युवक बहला-फुसला कर उसे एकांत में ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। बच्ची की अस्मत लूटने के बाद दरिंदा मौके से फरार हो गया। उधर घटना के बाद पीड़ित परिजनों की तहरीर पर दरिंदे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नगर पंचायत के एक वार्ड की रहने वाली आठ वर्ष की बच्ची गुरुवार को खेत में बकरी चराने गई थी। सायंकाल वह घर लौट रही थी। तभी नगर का रहने वाला एक युवक खेत में पहुंच गया और बच्ची को बहला-फुसला कर एकांत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और घटना को किसी और को न बताने की चेतावनी दी। कुछ देर बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, उसे गंभीर स्थिति में छोड़ कर दरिंदा मौके से फरार हो गया। किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और मां से आपबीती बताई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले तत्काल लड़की को लेकर थाने पहुंच गए और युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने दबिश देकर वार्ड नंबर आठ निवासी राहुल यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दरिंदगी की शिकार मासूम बच्ची को मेडिकल मुआयना के लिए महिला पुलिस की देख रेख में जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में सीओ हृदयानंद सिंह ने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed