{"_id":"5ae363c74f1c1b9f098b6ea7","slug":"111524851655-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या : दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या : दुकानदार ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में गुरुवार की रात एक दुकानदार ने कमरे की छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बना कर उस पर झूल गया। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ताजपुर गांव निवासी शिवकुमार (45) नपा क्षेत्र के पांडेय मोड़ पर छह माह से इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाता था। देर शाम वह दुकान बंद कर घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। जब घर के सदस्य भोर में उठे तो देखा कि दरवाजा खुला था। इस पर सदस्य जब कमरे के अंदर गए तो देखा कि दुकानदार का शव कमरे की छत में लगे पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा है। यह देख परिजन चीखने-चिल्लाने लगे। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहारे दुकानदार का शव नीचे उतारा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। घटना के बाबत पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।