{"_id":"5a564e314f1c1b3d198b6009","slug":"111515605553-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की घटना में एक लाख नगदी सहित सामान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की घटना में एक लाख नगदी सहित सामान जलकर राख
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव के एक पक्के मकान में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना में मटर की बिक्री का रखा एक लाख रुपये नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी क्षेत्र के लेखपाल को दी।
गांव निवासी रामव्यास यादव मकान में ताला बंदकर अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। सुबह जब कुछ लोग अपने दिनचर्या के लिए जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर जब पक्के मकान से निकल रहे धुएं पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। अभी लोग कुछ समझ पाते देखते-ही-देखते मकान से तेज आग की लपटे उठने लगी। यह देख ग्रामीण मकान के तरफ दौड़ पड़े। लेकिन मकान में ताला बंद पड़ा देखा तो घटना की सूचना पीड़ित रामव्यास यादव को दी। सूचना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पीड़ित घर पहुंच गए। पीड़ित रामव्यास यादव ने बताया कि मकान में रखा फ्रिज, एलसीडी, मटर की बिक्री का रखा एक लाख 10 हजार रुपया नगद, कीमती कपड़ा, चारपाई, जानवरों का चारा, कागजात आदि जलकर राख हो गए। ग्रामीणों और पीड़ित परिजनों ने इसकी सूचना राजस्वकर्मियों को दी।