{"_id":"59835f1f4f1c1ba5778b48ad","slug":"111501781791-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की घटना में छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की घटना में छह घायल
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मोबाइल को लेकर बुुधवार की शाम दो पक्षों में विवाद होने के साथ मारपीट हो गया। मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गए। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
गौरा गांव निवासी चंद्रदेव राय और संजय के घर के छोटे बच्चे आपस में खेल रहे थे। मोबाईल को लेकर दोनों घरों के बच्चों में कहासूनी होने के साथ मारपीट करने लगे। जब यह बात परिजनों के पास पहुंची तो बच्चों को समझाने के बजाए आपस में ही कहासुनी करने लगे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने के बाद मामला किसी तरह से शांत हुआ। देर शाम को चंद्रदेव राय (55) और जितेंद्र राय (42) अपने खेतों में धान की रोपाई करने जा रहे थे। दूसरे पक्ष के संजय यादव एवं नंदलाल यादव अपने अन्य परिजनों संग मारने पीटने लगे। जब इसकी जानकारी एक पक्ष के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही सुहवल थाना के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मारपीट की घटना में घायल एक पक्ष से चंद्रदेव राय (55) एवं जितेंद्र राय (42) साथ ही दूसरे पक्ष से संजय यादव (36), नंदलाल यादव(39), राजू (20), चंद्रपाल (30) का इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि बच्चों को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें घायलों का मेडिकल मुआयना कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।