फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विद्युत खंभा-तार गिरा, महिला घायल

विद्युत खंभा-तार गिरा, महिला घायल

Sun, 31 Mar 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
विद्युत खंभा-तार गिरा, महिला घायल
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिख़डी गांव की दलित बस्ती में शुक्रवार की देर शाम बिजली का खंभा व तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से घर के बाहर बैठी एक महिला जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए मऊ भेज दिया गया। संयोग रहा कि जिस समय तार-खंभा महिला के ऊपर गिरा, उस समय बिजली नहीं थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मालूम हो कि पिछले दीपावली के दिन काफी नीचे लटके हाईटेंशन तार की जद में आने से उक्त महिला के पति की की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सिखड़ी गांव की दलित बस्ती निवासी स्व. सुरेंद्र राम की पत्नी चंदी देवी (45) शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे अपने मकान के चैनल गेट के पास खड़ी थी। इस दौरान अचानक बिजली का खंभा और तार उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों के साथ ही पास-पड़ोस के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मऊ में एक नर्सिंगहोम में ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष था। उनका कहना था कि विभाग ने ठीक तरीके से खंभों को नहीं लगाया है। मालूम हो कि घायल चंदा का पति सुरेंद्र राम भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के एमावंशी गांव निवासी ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करता था। अपने गांव से थाना क्षेत्र के सिखड़ी दलित में खुद का मकान बनवाया था। विगत दीपावली के दिन वह नवनिर्मित दीवार पर पानी डालकर तर कर रहा था। इसी दौरान नीचे से गुजरे हाईटेंशन तार की जद में आने से उसे करेंट लग गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed