फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत

ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत

Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, मौत

विज्ञापन

जमानिया। दौदहीं गांव स्थित शहीद बाबा के मजार के पास शुक्रवार को गंगा स्नान कर बाइक से लौट रही एक महिला की ट्रैक्टर की जद में आने से मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति और बच्ची बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। इस मामले में मृतका के पति ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड संख्या-10 फत्तेपुर बाजार निवासी ज्वाला प्रसाद चौरसिया की पत्नी मुन्नी देवी (42) अपनी दस वर्षीय बेटी सोनी के साथ पड़ोसी रोहित सिंह के साथ बाइक से जमानिया नगर के बलुआ घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी। स्नान के बाद वह लौट रही थी। इसी दौरान पूर्वाह्न 11. बजे दौदही गांव स्थित शहीद बाबा की मजार के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी और गड्ढे के कारण रोहित ने अचानक बाइक धीमी की तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। इससे बाइक सड़क पर गिर गई। तेज चल रहे ट्रैक्टर चालक मुन्नी देवी को कुचलते हुए फरार हो गया। इसी दौरान दिलदारनगर की ओर से जमानिया जा रही डायल-100 पुलिस की नगर बिलख रहे रोहित और सोनी पर पड़ी। उन्होंने आनन-फानन में घायल महिला को दिलदानगर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मुन्नी देवी के घर में कोहराम मच गया। परिजनों सहित अन्य लोग कोतवाली पहुंचे। इस मामले में पति ज्वाला प्रसाद ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ रिपोर्ट कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बच्चों के सर से उठा मां का साया
जमानिया। मां मुन्नी देवी की मौत से एक बेटे और तीन बेटियों के सर से मां का साया उठ गया है। मां की मौत पर पुत्र विनय कुमार, ज्योति और सोनी, के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। अपने आंखों से घटना का मंजर देखने वाली सोनी कभी-कभी पूरी तरह से खामोश हो रही थी तो कभी दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लग रही थी। मुन्नी देवी की एक पुत्री की शादी हो गई है। बिलखते हुए पति ज्वाला प्रसाद चौरसिया बार-बार यह कह रहे थे कि अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे चालक-खलासी
जमानिया ष्ठ मतसा। सोमभद्र से गिट्टी लेकर एक ट्रक गाजीपुर की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के एनएच-24 पर मलसा बाजार के पास शुक्रवार की भोर लगभग साढ़े चार बजे ट्रक के अगले पहिया का टायर पंक्चर हो गया, जिससे ट्रेक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने की आवाज सुनकर आस-पास घरों में सोए लोगों ने आनन-फानन में ट्रक में फंसे चालक और खलासी को किसी तरह से बाहर निकाला। यह संयोग ही रहा कि इस दुर्घटना में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
(फोटो नंबर-03)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed